हैरी और मेगन ससेक्स के ड्यूक व डचेस बने
हैरी और मेगन ससेक्स के ड्यूक व डचेस बने
लंदन, 19 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और मेगन मार्कल शनिवार को अपनी शादी के दिन ससेक्स के ड्यूक व डचेस बन गए।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सुबह हैरी को ड्यूक की पदवी प्रदान की इसके साथ ही उनकी होने वाली पत्नी स्वत: डचेस बन जाएंगी। राजकुमार हैरी को ड्यूक ऑफ ससेक्स, अर्ल ऑफ ड्यूम्बर्टन और बैरन किल्कील का पद प्रदान किया गया है।
शाही घराने की ओर से जारी बयान में कहा गया, \"\"महारानी आज वेल्स के राजकुमार हैरी को ड्यूक का पद देकर बेहद खुश हैं। उनकी पदवी ड्यूक ऑफ ससेक्स, अर्ल ऑफ ड्यूम्बर्टन और बैरन किल्किल होगी।\"\"
बयान के मुताबिक, \"\"और इस प्रकार राजकुमार हैरी ड्यूक ऑफ ससेक्स हो गए हैं और मेगन मार्कल शादी के बाद डचेस ऑफ ससेक्स बन जाएंगी।\"\"
इस जोड़े की शादी विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में होगी।
--आईएएनएस