पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Haryana 12th Board Result 2018: हरियाणा बोर्ड के कक्षा 12वीं का परिणाम Bseh.org.in पर आज ही चेक करें

Haryana 12th Board Result 2018: हरियाणा बोर्ड के कक्षा 12वीं का परिणाम bseh.org.in पर आज ही चेक करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा बोर्ड के कक्षा 12वीं का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट पर घोषित किया जाएगा.  यह रिलज्ट 18 मई, 2018 को जारी किए जाने की संभावना  है. बोर्ड की तरफ से 12वीं के परिणाम की घोषणा करने कि तिथि से सम्बंधित कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है. परन्तु गत वर्ष जारी रिजल्ट की घोषणा के आधार पर अब किसी भी समय  परिणाम घोषित किया जा सकता है क्योंकि वर्ष 2017 में हरियाणा बोर्ड ने 12वीं का परिणाम 18 मई को घोषित किया था.  

विदित हो कि इस वर्ष हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में  कुल 8.25 लाख छात्र शामिल हुए थे जिसमें कक्षा 12वीं में कुल 2,46,462 विद्यार्थी शामिल हुए.  वहीँ ओपन स्कूल बोर्ड के 12वीं कक्षा में 77 हजार से अधिक विद्यार्थियों  ने परीक्षा दी है.

वर्ष 2017 में, हरियाणा बोर्ड के कक्षा 12 की परीक्षा में 64.5 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए जिसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 73.44 और लड़कों का पासिंग प्रतिशत 57.58 था.

सरकारी स्कूलों के कुल 65.57 प्रतिशत छात्र पास हुए, जबकि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के 66.38 प्रतिशत और निजी स्कूलों के 63.16 प्रतिशत छात्र पास हुए.

ऐसे चेक करें हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

  1. बोर्ड की आधिकारिक साईट bseh.org.in पर जाएं

  2. रिजल्ट मेन्यू पर क्लिक करें.

  3. Class 12 Result 2018 पर क्लिक करें.

  4. अपना अनुक्रमांक डालें. तत्पश्चात समिट बटन पर क्लिक करें.

  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट शो हो जाएगा.  

 

खबरें और भी हैं...