पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ) ने हरियाणा बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट के बाद को घोषित करेगा. बोर्ड के विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि हरियाणा बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट 21 मई को घोषित किया जाएगा.
वे सभी विद्यार्थी जिन्होनें हरियाणा बोर्ड के सेकेंडरी यानि 10वी कक्षा के लिए अपने रजिस्ट्रेशन सभी प्रकार के शुल्क सहित बोर्ड द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि के पहले करवा लिया था एवं बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के तहत अपनी परीक्षा भी दी थी. वे सभी परीक्षार्थी अपने अनुक्रमांक के साथ अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
हरियाणा में 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट से जुडी ताज़ा जानकारी के लिए यहाँ विजिट करे:-
HSEB Board 10th Result 2018, Check Haryana Class 10th Result Here
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) के 10वी कक्षा का रिजल्ट एचबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल साईट @ bseh.org.in पर उपलब्ध रहेगा. सभी छात्रअपना रिजल्ट वहीं से चेक कर सकते हैं.
हरियाणा बोर्ड के 10वीं का परिणाम चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फालो करना होगा.
एचबीएसई बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट @bseh.org.in पर लॉगिन करें.
होमपेज पर 10th Results 2018 लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट शो हो जाएगा
इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंट आउट ले लें
विदित हो कि हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाओं को 8 मार्च से 31 मार्च 2018 के बीच आयोजित किया गया था. इसमें करीब 3,83,499 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. परीक्षा को सफल बनने और छात्र हित को ध्यान में रखते हुए हरियाणा राज्य के प्रत्येक जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.