पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित बारहवीं का परीक्षा परिणाम 18 मई रात 12 बजे घोषित होगा। यह जानकारी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि अभी परिणाम की वेरिफिकेशन चल रही है, जिसके खत्म होने के कारण 12 बजे परिणाम घोषित होगा। वहीं दसवीं का रिजल्ट 21 मई को घोषित किया जाएगा। डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं व बारहवीं की वार्षिक परीक्षा 7 मार्च से आयोजित की थी।
- इस बार पहली बार बोर्ड ने दसवीं व बारहवीं की परीक्षा एक साथ करवाई थी। इन दोनों परीक्षाओं में लगभग 8 लाख 25 हजार 740 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.