पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसमें हिसार के दो विद्यार्थियों ने पूरे प्रदेश में टॉप किया। इनमें से एक सरकारी स्कूल की छात्रा हिना है। जिसने प्राइवेट स्कूल में पढ़कर अव्वल आने का मिथक तोड़ दिया है। हीना के साथ दूसरा टॉपर नवीन है। दोनों ने विज्ञान संकाय में 491 अंक हासिल किए हैं। प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने के पैसे नहीं थे तो सरकारी में करवाया एडमिशन...
- पटेल नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से पढ़कर पास हुई हीना के पिता प्रेम कुमार फोटो फ्रेम की दुकान चलाते हैं।
- उनकी मां हाउस वाइफ है। परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से 10वीं के बाद प्राइवेट स्कूल से हटाकर उसका एडमिशन सरकारी स्कूल में करवाया था।
- हिना पढ़ाई में तेज थी। परिवार को पूरा विश्वास था कि वह अच्छे नंबर से पास होगी।
कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती है हिना
- रिजल्ट के बाद खुशी मनाते हुए हिना ने बताया कि वह कंप्यूटर साइंस में इंजीनियर बनना चाहती है। इसके लिए वह पूरा प्रयास कर रही है।
घर में बांटी मिठाई, स्कूल स्टॉफ और जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित
- दोपहर 3 बजे जैसे ही हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन ने रिजल्ट की घोषणा की तो हिना के परिवार में खुशियां छा गई।
- टॉपर होने की सूचना मिलते ही परिवार को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद हिसार पटेल नगर स्कूल के शिक्षक व जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह सहरावत बच्ची को सम्मानित करने के लिए पहुंचे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.