पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभिवानी. हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा में जींद के कार्तिक ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 498 अंक मिले हैं। दूसरे और तीसरे रैंक पर संयुक्त रूप से तीन-तीन विद्यार्थी रहे। इस बार रेगुलर के मुकाबले प्राईवेट परीक्षार्थियों का परिणाम बेहतर रहा। रेगुलर का रिजल्ट 51.15% रहा। यानी पिछले साल 50.49% के मुकाबले 0.66% अधिक। वहीं, प्राइवटे परीक्षार्थियों का रिजल्ट 66.72% रहा। यानी पिछले साल 35.48% के मुकाबले 31.24% ज्यादा।
रेगुलर परीक्षार्थियों में लड़कियां लड़कों से अागे
- रेगुलर परीक्षा में 3,64,800 विद्यार्थियों में 1,86,586 पास हुए। 15,526 कम्पार्टमेंट आई। 1,62,688 फेल हो गए। 1,97,873 लड़कों में 94,202 पास हुए। 1,66,927 लड़कियों में 92,384 पास हुईं।
- वहीं, प्राईवेट परीक्षा में 11,864 विद्यार्थियों में से 7,916 पास हुए। रेगुलर परीक्षार्थियों में बेटियों ने बेटों को फिर पछाड़ दिया। 55.34% बेटियों की तुलना में 47.61% लड़के ही पास हो सके। यानी लड़कों के मुकाबले 7.73% ज्यादा बेटियां पास हुईं।
चरखी दादरी टॉपर, पलवल फिसड्डी
सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 0.88% व प्राइवटे का 1.17% सुधरा है। रिजल्ट में पहली बार अलग से शामिल नया जिला चरखी दादरी टॉपर बना है। वहीं, पलवल फिसड्डी रहा। पहली बार रिजल्ट जारी करने के दौरान शिक्षा मंत्री भी मौजद रहे। उन्होंने खराब रिजल्ट पर नाराजगी जताई। कहा- शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों से वे कार्य नहीं कराए जाएंगे, जो स्कूल संबंधित नहीं होंगे।
पुन: जांच के लिए 20 दिन में करें आवेदन
पेपर की पुन: जांच/पुनर्मूल्यांकन के लिए 20 दिन तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रिअपीयर के लिए निर्धारित शुल्क के साथ 25 मई से 13 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विद्यार्थी यहां देखें अपना रिजल्ट
रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in या मोबाइल एप education board bhiwani haryana पर देखें। प्रमाण-पत्र डिजिटल लॉकर पर अपलोड होंगे।
2015 से सुधार, पर चिंताजनक
| 2013 | 50.79% |
| 2014 | 60.84% |
| 2015 | 45.84% |
| 2016 | 48.88% |
| 2017 | 50.49% |
| 2018 | 51.15% |
हिंदी में ज्यादा पास
| हिंदी | 3,08,356 |
| अंग्रेजी | 2,45,091 |
| गणित | 2,47,252 |
| सोशल साइंस | 1,24,975 |
| साइंस | 1,24,314 |
| अंग्रेजी | 1,16,420 |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.