पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत/सिरसा. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी हुआ। इसमें जींद के कार्तिक ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 498 अंक मिले हैं। दूसरे और तीसरे रैंक पर संयुक्त रूप से तीन-तीन विद्यार्थी रहे। बेटियों ने बेटों को फिर पछाड़ दिया। खास बात ये है कि स्टूडेंट में से कुछ की माली हालत ठीक नहीं होने के बावजूद वे टॉप में जगह बनाने में कामयाब रहे।
पिता लगाते हैं चाट की रेहड़ी, बेटी बनी स्टेट सेकंड टॉपर
प्रदेश की लिस्ट में दूसरा और जिला टॉप करने वाली सोनाली के पिता भूदेव सिंह चाट और गोल गप्पे की रेहड़ी लगाते हैं। सोनाली ने बताया कि वह स्कूल टाइम के अलावा रोजाना करीब 6 घंटे नियमित रूप से पढ़ती थी। परीक्षा के दिनों में उसने अपना समय बढ़ाकर 8 घंटे तक भी किया।
परिवार की माली हालत देख कोटा जाकर पढ़ाई करने का ख्याल छोड़ा
कुल अंक 500 में से 495 अंक हासिल करने वाली सोनाली ने बताया कि उसकी रूचि साइंस एंड टेक्नोलॉजी में है। इसलिए वह इंजीनियर बनना चाहती है। वह कोटा जाकर आईआईटी की तैयारी करना चाहती है, लेकिन उसके परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते उसने कोटा जाने का विचार छोड़कर यहीं पर ही रहकर तैयारी करने का मन बनाया है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, ऐसे ही टॉपर्स की सच्ची कहानियां....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.