पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 21 मई 2018 को घोषित करेगा. हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा का परिणाम केवल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाईट @ bseh.org.in पर ही जारी किया जाएगा. जिन विद्यार्थियों ने शैक्षिक सत्र 2017-18 में हरियाणा बोर्ड के कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी और वे बड़ी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इन्तजार कर रहे हैं. वे अब अपना रिजल्ट हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाईट पर चेक कर सकते हैं.
हरियाणा में 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट से जुडी ताज़ा जानकारी के लिए यहाँ विजिट करे:- HSEB Board 10th Result 2018, Check Haryana Class 10th Result Here
यह रिजल्ट कब घोषित होगा? इसके संदर्भ में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है परन्तु यह अनुमान किया जा रहा है कि 10वी का रिजल्ट 21 मई 2018 को दिन में दोपहर 12 बजे के बाद घोषित किया जाएगा.
विदित हो कि इस वर्ष सेकेंडरी यानि 10वीं की परीक्षा में 3,83,499 छात्रों ने हिस्सा लिया था. हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) बोर्ड ने 10वी की परीक्षा 8 मार्च से 31 मार्च के मध्य आयोजित करवाई थी.
ऐसे चेक करें हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक साईट@ bseh.org.in को ओपन करें.
Class 10 Result 2018 पर क्लिक करें.
अपना अनुक्रमांक डालें. तत्पश्चात समिट बटन पर क्लिक करें.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.