पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरियाणा की आेर से खेले कॉमनवेल्थ विनर्स प्लेयर्स को पूरी प्राइज मनी, बाकी की कटेगी राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़.  कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले हरियाणा के सभी 22 खिलाड़ियों को राज्य सरकार पुरस्कार राशि देगी। जो खिलाड़ी प्रदेश की ओर से खेले हैं, उन्हें तो पूरी राशि मिलेगी, लेकिन जो रेलवे या किसी अन्य मंत्रालय से खेले हैं, उन्हें मंत्रालय से मिलने वाली राशि काटकर पैसे दिए जाएंगे। वहीं, खिलाड़ियों का सम्मान समारोह 26 अप्रैल को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होगा। प्रदेश के मेडल विजेता 22 खिलाड़ियों में 13 प्लेयर ऐसे हैं, जो रेलवे, आर्मी व अन्य मंत्रालयों या उपक्रमों की ओर से खेलते हैं।

 

खेल मंत्री ने सीएम खट्टर से की मुलाकात 

हरियाणा की खेल नीति के तहत केवल उन्हीं खिलाड़ियों को नकद राशि दी जाती है, जिन्होंने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया हो। इसे लेकर मंगलवार को खेल मंत्री अनिल विज ने सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की। इसके 
बाद यह नया फाॅर्मूला निकाला गया। 

 

पुरस्कार राशि का ये फॉर्मूला

-  हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले गोल्ड मेडल विजेता को 1.5 करोड़, सिल्वर विजेता को 75 लाख और ब्रॉन्ज विजेता को 50 लाख रु.मिलेंगे। 

-  जिन खिलाड़ियों ने रेलवे या अन्य मंत्रालय का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल जीता है, उन्हें मंत्रालयों से मिलने वाली राशि काटकर बाकी दी जाएगी। यानी खिलाड़ी को मंत्रालय 50 लाख देता है तो सरकार 1 करोड़ रुपए देगी।

 

और क्या है नए फॉमूले में?

नए फॉमूले के मुताबिक, सभी 22 खिलाड़ी सरकारी नौकरी के हकदार हैं। गोल्ड विजेता क्लास-वन और सिल्वर विजेता को क्लास-टू अफसर की नौकरी मिलेगी। ब्राॅन्ज विजेता तृतीय श्रेणी की नौकरी पा सकेंगे। खिलाड़ियों के पास हरियाणा का डोमिसाइल होना जरूरी है। 

 

700 खिलाड़ियों की रिकॉर्ड की जांच

खेल मंत्रालय पहले नौकरी पाए करीब 700 खिलाड़ियों की फाइलें खंगाल सकता है। ऐसे में उन पर गाज गिर सकती है, जिन्हें खेल नीति के विपरीत नौकरी मिली होगी।

खबरें और भी हैं...