पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। सरकार ने छह प्रशासनिक सचिवों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सुनिल कुमार गुलाटी अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-समन्वयक, केंद्रीय प्रायोजित योजनाएं नई दिल्ली को हरियाणा पशु पालन एवं डेरी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव, पीके महापात्रा अतिरिक्त मुख्य सचिव पशु पालन एवं डेरी विभाग व मत्स्य पालन विभाग को हरियाणा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग तथा मत्स्य पालन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
- धनपत सिंह अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा और अनुंसधान विभाग को परिवहन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
- आरआर जॉवल को हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
- अमित झा अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा सलाहकार हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।
- वे हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सलाहकार भी रहेंगे। सुधीर राजपाल प्रधान सचिव उद्योग एवं वाणिज्यि विभाग को विकास एवं पंचायत विभाग का प्रधानसचिव नियुक्त किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.