- Hindi News
- National
- Gharaunda News Haryana News 39swami Brahmanand Was A Supporter Of Women39s Education39
‘नारी शिक्षा के समर्थक थे स्वामी ब्रह्मानंद’
करनाल | जगतगुरु ब्रह्मानंद आश्रम महावीर कालोनी घाेघड़ीपुर करनाल मे अखिल विश्व कल्याण शांति 24 कुंडीय यज्ञ का रविवार को सत्संग तथा भंडारे के साथ समापन हुआ। इस दौरान 24 कुडों में एक साथ यज्ञ किया गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। स्वामी जगदीशानंद ने उपस्थित संगत को कहा कि जगदगुरु स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की याद में महाबीर कालोनी में आश्रम बनाया जा रहा हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में नारी शिक्षा पर ध्यान दिया। इस अवसर पर जगदेवानंद जी, साध्वी दर्शना देवी, अंजू देवी, पूनम देवी, राम देवी, महात्मा कृष्णानांद, बलवान ,कोमला नंद व आदि मौजूद रहे।