पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगोल्ड कोस्ट। कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले शूटर अनीश ने इतिहास रच दिया। अनीश ने महज 15 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता है। वे सबसे कम उम्र में गोल्ड जीतने वाले भारतीय एथलीट बन गए हैं। मनु भाकर का तोड़ा रिकॉर्ड...
- इससे पहले यह रिकॉर्ड 16 साल की मनु भाकर के नाम था। उन्होंने वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड जीता था।
- अनीश से पहले शुक्रवार को ही तेजस्विनी सावंत ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस में गोल्ड और अंजुम ने सिल्वर जीता।
अनीस ने बनाया कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड
- 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल
- स्टेज-1: स्कोर 13 अंक
- स्टेज-2 एलिमिनेशन: पांच राउंड में 17 अंक।
- कुल अंक: 30 अंक। यह कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डेविड चैपमैन के नाम था। उन्होंने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में 23 अंक हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था।
- इस कैटेगरी का सिल्वर ऑस्ट्रेलिया के सर्गेई एवेलस्की (28 अंक) और ब्रॉन्ज मेडल इंग्लैंड के सैम गोविन (17 अंक) ने जीता।
हरियाणा के बजरंग पूनिया, मौसम खत्री, पूजा ढांडा
- शुक्रवार को रेसलिंग में बजरंग पूनिया, मौसम खत्री और पूजा ढांडा मैदान में उतरेंगे।
- इन तीनों से मेडल की उम्मीद है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.