पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Apply For Male And Female Constable Vacancy In Haryana Police, Get Sarkari Naukri 2018 Updates

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, हरियाणा सरकार ने पुलिस की विभिन्न श्रेणियों में निकली 7110 सीधी भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जो लोग पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं उनके लिए अच्छी खबर है क्युकी हरियाणा पुलिस ने 7110पदों पर भर्तियां निकाली हैं. ये भर्तियां कई पदों पर सभी वर्ग के लोगों के लिए निकाली गयी हैं. इच्छुक उमीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखरी तारीक 28 मई है, इन पदों के लिए 10 वीं पास और 12 वीं पास आवेदन कर सकते हैं. हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है जिसपर अंकुश लगाने के लिए अतरिक्त पुलिस बल तैनात करने का फैसला सरकार ने लिया है लिहाज़ा इन पदों पर आवेदन मांगे हैं. चलिए अब आपको बताते हैं किन पदों के लिए भर्तियां आमंत्रित की गयी हैं और आवेदक के पास क्या क्या योग्ताएं होनी चाहियें।

पदों का विवरण
कुल पदों की संख्या 7110 निर्धारित की गयी है। इनमे से पुरुष सिपाही के लिए 5000 पद हैं और वहीँ महिला सिपाही के लिए 1147 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं हरियाणा राज्य भारतीय रिजर्व बटालियन में पुरुष सिपाही के लिए 500 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. पुरुषों में सब-इंस्पेक्टर के लिए 400 पद शामिल किये गए हैं. महिलाओं में सब-इंस्पेक्टर के लिए 63 पदों पर आवेदन आमंत्रित किया गया हैं.

आवेदन की अंतिम तारीख तथा शैक्षणिक योग्यता
आवेदन ऑनलाइन करने होंगे जिसे आप 28 अप्रैल से 28 मई के बीच कर सकते हैं. आवेदनकर्ता 30 मई तक फीस जमा कर सकते हैं. आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं, 12वीं पास होना जरुरी है

अन्य योग्यता
पुरुष सिपाही की सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए। सरकार की नयी आरक्षण नीति के हिसाब से आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होना जरुरी है सामान्य श्रेणी के पुरुष सिपाही के उम्मीदवारों की छाती 83 सेंटीमीटर होनी चाहिए बिना फुलाये और फुलाकर 87 सेंटीमीटर होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी की महिला उम्मीदवार की ऊंचाई 158 सेंटीमीटर होना जरुरी है. सरकार की नयी आरक्षण नीति के हिसाब से आरक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 156 सेंटीमीटर होना जरूरी है पुरुष और महिला सिपाही उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

नौकरी की अधिक जानकारी के लिए निचे लिंक पर क्लिक करें :
http://www.hssc.gov.in/writereaddata/Advertisements/71_1_1_hp-2.pdf
सरकारी नौकरी की लिस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरें और भी हैं...