पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरेवाड़ी। रेवाड़ी-नारनौल रोड पर गांव पाडला के निकट हरियाणा रोडवेज की 3 बसों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बसों के सामने से परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा लोगों को चोटें आईं। हादसा होते हुए हाहाकार मच गया। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को बसों से निकाल-निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बसों के रोड पर हादसाग्रस्त होने के चलते काफी समय तक जाम भी लगा रहा। क्रेन की मदद से पुलिस ने बसों को रोड से हटाया। तीनों बसें नारनौल डिपो की...
- हरियाणा रोडवेज के नारनौल डिपो की दो बसें सवारियां लेकर रेवाड़ी से नारनौल की ओर जा रही थी। जबकि एक बस सामने से आ रही थी।
- कुंड-पाडला के बीच एक बस चालक को दूसरी बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बस से सीधी टक्कर हो गई। जबरदस्त टक्कर के चलते बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
- कई सवारियों बसों से निकलकर बाहर आ गिरी। इस जोरदार हादसे में एक बस के चालक दादरी जिला निवासी रोशन लाल के मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।
- जबकि 30 से ज्यादा घायल हुए, इनमें 19 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में शांति देवी, विपिन, रमेश, सतीश, बीना, ललिता, रामलाल, सतीश पुत्र हरिशचंद्र, संजु पत्नी राजू, रंजन बाजू, प्राची, रोशनी देवी और सचिन हैं। कुछ काे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई।
- गंभीर रूप से घायल एक बस चालक सतीश कुमार को चिकित्सकों द्वारा रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया था।
- पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.