पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

​दूसरे दिन भी जारी रहा रोडवेज कर्मचारियों का धरना, अब पार्टी अध्यक्षों का देंगे ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारियों का 24 घंटे का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता संयुक रूप से सत्यवान ढुल व बलबीर जाखड़ ने की। यूनियन के राज्य प्रधान इन्द्र सिंह बधाना ने कहा कि सरकार की बार-बार वायदा खिलाफी से पूरे प्रदेश की जनता व कर्मचारी ऊब चुके हैं। 

 

 

- जैसे कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र मे किए गए वायदों को तो आज तक पूरा किया नहीं इसके विपरीत जनता व कर्मचारियों को बलि चढ़ा कर अपने चहेतों को लाभ पहुँचाने की ओर ज्यादा व्यस्त लगती है।  
- भाजपा ने एक लाख युवा शिक्षित बेरोजगारों को सालाना रोजगार देने का वायदा किया था । आज तक किसी को रोजगार नहीं दिया गया है, बल्कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ भी कर रही है। 
- सरकार निजीकरण को बढावा दे रही है जबकि वायदा किया था कुछ और। सरकार ने एक हजार बसे सालाना रोडवेज बेड़े में शामिल करना माना था, लेकिन आज फिर सरकार प्राइवेट बसों को हायर करने का फैसल लेकर हमें आक्रमक आंदोलन करने को मजबूर किया जा रहा है। - संघर्ष समिति नेताओं ने कहा कि सरकार ने पक्की भर्ती करने के बजाय रिटायर हुए कर्मचारियों को आउटसोर्स पर भर्ती करने व 500 बसे हायर करने के तुगलकी फरमान जारी किया है उसको रोडवेज का कर्मचारी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा।  

- अब 21अप्रैल से 19 मई तक सभी राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों को ज्ञापन दिए जाएंगे व साथ ही प्रदर्शन भी किए जायेंगे।

खबरें और भी हैं...