पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरियाणा: 64 प्लेयर्स को बनाया था पुलिस अफसर, सीबीआई जांच संभव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. पूर्व की कांग्रेस सरकार में खिलाड़ियों को खूब नौकरियां दी , लेकिन पुलिस महकमे में नियमों की अनदेखी कर जॉइन कराया गया। न कोई विज्ञप्ति जारी की गई और न विशेष पैमाना तय किया। मौजूदा भाजपा सरकार ने जब इसकी जानकारी जुटाई तो खुलासा हुआ कि कांग्रेस ने 20 खिलाड़ियों को डीएसपी, 19 को इंस्पेक्टर और 25 खिलाड़ियों को एसआई बनाया था। इनमें डीएसपी ममता सौदा भी शामिल हैं। उन्हें सीधे नौकरी दी गई। अब इनकी नौकरी पर संकट आ सकता है।

 

 

- खेल विभाग ने पूरी जानकारी के लिए एक महीने पहले पुलिस महकमे को चिट्ठी लिखी थी। पूछा कि किस-किस खिलाड़ी की भर्ती की गई, उसकी क्या योग्यता थी, भर्ती प्रक्रिया क्या रही। लेकिन पुलिस महकमे ने इसकी जानकारी नहीं दी है।

- सूत्रों का कहना है कि यदि पुलिस महकमा जानकारी नहीं देता है तो इसकी सीबीआई या अन्य किसी एजेंसी से जांच कराई जा सकती है।

 

 

खबरें और भी हैं...