पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
हवाई. अमेरिका के हवाई स्थित बेहद खतरनाक ज्वालामुखी किलायू में धमाका हो गया है। इस ज्वालामुखी के धमाके से निकली राख करीब 30 हजार फीट की ऊंचाई तक उछली है। ये इतनी उंचाई है जिसपर विमान उड़ते हैं और अब आसपास के कई शहरों में राख और मलबे की बारिश शुरू हो गई है। यहां इमरजेंसी घोषित कर रहवासियों को सुरक्षित जगह ढूंढने की चेतावनी दी गई है। कब हुआ धमाका...
- ये धमाका गुरुवार अलसुबह 4.17 पर हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये धमाका स्टीम प्रेशर की वजह से हुआ है। इससे निकली राख और मलबा माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई से भी ज्यादा दूर तक उछला। माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848 मीटर है लेकिन किलायू के विस्फोट से निकली राख 9 हजार मीटर से भी ज्यादा ऊपर गई।
भूविज्ञानियों ने पहले से ही चेतावनी दी थी कि इसके अंदर लगातर बढ़ती राख से ये भयानक रूप ले सकता है और इसमें कभी भी धमाका हो सकता है।
कई किलोमीटर तक फैल सकती है राख
- हवाई सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब ये राख कई किलोमीटर तक हवा में फैलेगी, जो यहां के प्रमुख टूरिस्ट सेंटर को भी प्रभावित करेगी।
राख से बचने की सलाह
- भूविज्ञानियों ने एक और चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लोग जितना हो सके इस राख से दूर चले जाएं और बचें। एक भूविज्ञानी ने कहा, राख से बचने के लिए जल्द से जल्द कोई नई जगह ढूंढें। अगर आप गाड़ी चला रहे हैं और रास्ते में राख गिरती नजर आती है तो उस रास्ते से न जाएं, ये खतरनाक हो सकता है।
विमानों के लिए रेड अलर्ट
- धमाके से निकली राख 30 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद एविएशन डिपार्टमेंट ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये राख हवाई जहाजों के इंजन में घुसकर उसे पलभर में तबाह कर सकती है। ऐसे में कुछ दिनों तक यहां फ्लाइट्स बंद रहेंगी।
मास्क के साथ निकली रेस्क्यू टीम
- इस ज्वालामुखी से निकली राख से दूसरा सबसे बड़ा खतरा है इसमें मौजूद सल्फर डाइऑक्साइड गैस। ये गैस जानलेवा है। ऐसे में रेस्क्यू टीमें मास्क के साथ नेशनल हाइवे 130 और 132 पर लोगों को बचाने पहुंची हैं। लोगों को भी मास्क पहने रखने की सलाह दी जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.