पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणा में आज आ सकता है 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, Bseh.org.in पर करें चेक

हरियाणा में आज आ सकता है 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, bseh.org.in पर करें चेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत. हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन यानी HBSE ने अपनी 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल भी रिजल्ट कुछ खास नहीं रहा है। सिर्फ 51.15 फीसदी छात्र ही पास हुए हैं। खास बात ये है कि लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज लड़कों की तुलना में काफी बेहतर रहा है। जहां 55.34% छात्राएं पास हुईं तो सिर्फ 47.61% छात्रों को ही इस 10वीं बोर्ड में कामयाबी हासिल हुई।  बता दें कि पिछले साल 10वीं का रिजल्ट सिर्फ 50.49 फीसदी ही रहा था। हरियाणा बोर्ड की 10वीं परीक्षा इस साल 8 से 31 मार्च के बीच हुईं थीं। पिछले साल 10वीं की परीक्षा 22 मई को हुई थी। पिछले साल इस परीक्षा में करीब 3.18 लाख छात्र शामिल हुए थे। संबंधित छात्र अपना रिजल्ट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं।

हरियाणा में 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए यहाँ विजिट करें:- 
HBSE Board 10th Result 2018, Check Haryana Class 10th Result Here

पिछले साल कम रहा था रिजल्ट
- पिछले साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में तीन लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इसका रिजल्ट 22 मई को घोषित किया गया था। 
- पिछले साल इस परीक्षा का रिजल्ट कुछ खास अच्छा नहीं रहा था। 50.49% रहा था पिछले साल रिजल्ट। 

कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन यानी HBSE की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर लॉगिन करें।
- इसके बाद 10th रिजल्ट का ऑप्शन सिलेक्ट करें और उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद जो भी जानकारी जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ मांगी गई है, उस पर क्लिक करें। 
- इस जानकारी को एक बार और सावधानी से चेक करें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आएगा। इस रिजल्ट को सबसे पहले डाउनलोड करें। यदि संभव को हो तो भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी लेकर रखें। 

 

खबरें और भी हैं...