पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजो छात्र हरियाणा बोर्ड (एचबीएसई) के कक्षा 12 की परीक्षा-2018 में शामिल हुए हैं, उनके लिए हमारे पास एक अच्छी खबर है. हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज एचबीएसई 12वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा हो चुकी है. हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 के रिजल्ट 2018 की आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद, आप अपना रिज्ल्ल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट @ bseh.org.in पर कर पाएंगें.
जो छात्र एचएसईबी कक्षा 12 के परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं, वह अब अपना रिजल्ट तुरंत और आसानी से ऑफिसियल वेबसाइट पर देख सकते है. एचबीएसई ने शैक्षिक सत्र 2017-18 के लिए कक्षा 12 की परीक्षाएं 7 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की थी. जिसमें लाखों छात्रों ने भाग लिया था. रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा एचबीएसई सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (कक्षा 12वीं) परिणाम 2018 को आज घोषित किए जाने की उम्मीद है.
विदित हो कि वर्ष 2017 में हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, भिवानी ने सीनियर सेकेंडरी एग्जामिनेशन 2017 या एचबीएसई 12वीं परीक्षा 7 मार्च, 2017 से 8 अप्रैल, 2017 के मध्य आयोजित करवाई थी. हरियाणा बोर्ड के कक्षा 12वीं का परिणाम 18 मई को प्रकाशित किया गया था. इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा के लिए कुल 2.12 लाख छात्र पंजीकृत थे जिनमें से 92,655 लड़कियां और 1,19,626 लड़के थे. पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था. वर्ष 2017 के एचबीएसई 12वीं परीक्षा में 73.44 प्रतिशत लड़कियां और 57.58 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए थे.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.