पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा एचबीएसई सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम आज यानी 18 मई 2018 को घोषित को हो गया है. हरियाणा बोर्ड यह रिजल्ट अर्थात 12वीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट पर जारी करेगा. कक्षा 12 के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट हरियाणा बोर्ड की वेबसाईट पर चेक कर सकेंगें. छात्र अपना रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट यानी की bseh.org.in पर चेक कर सकते है.
चूँकि पिछले वर्ष हरियाणा बोर्ड ने 12 वीं कक्षा का रिजल्ट 18 मई को जारी कर दिया था. इस लिए यह उम्मीद की जा रही है कि हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी कर सकता है. इस लिए छात्रों को चाहिए कि वे भास्कर की वेबसाईट से हमेशा जुड़े रहें. जिससे उन्हें सबसे पहले उनके रिजल्ट के बारे में सूचना मिल सके.
विदित हो कि वर्ष 2017 में, हरियाणा बोर्ड के 12 वीं कक्षा में 64.5 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे. इस वर्ष लड़कियों ने लड़कों की तुलना में आगे रहीं. उनके पास होने का प्रतिशत 73.44 था जबकि कुल 57.58 प्रतिशत ही लड़के उत्तीर्ण हुए थे.
यदि हम सरकारी स्कूलों के प्रदर्शन को देखें तो सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों कि तुलना में अच्छे रहे. जहाँ सरकारी स्कूलों के छात्रों के पास होने का प्रतिशत 65.57 रहा वहीँ निजी स्कूलों का पासिंग प्रतिशत 63.16 था. सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा. यहाँ पास होने का प्रतिशत 66.38 था.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.