पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • HBSE 12th Result 2018: एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 18 मई को दिन में होगा घोषित

HBSE 12th Result 2018: एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 18 मई को दिन में होगा घोषित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एचबीएसई (Haryana Board of School Education) 12वीं कक्षा का परिणाम मई की 18 तारीख को घोषित हो चुका है. इसकी घोषणा होते ही रिजल्ट हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल साईट पर छात्रों को चेक करने के लिए उपलोड कर दिया गया है. एचबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट हरियाणा बोर्ड की साईट पर देख सकते हैं.

 

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) बोर्ड ने  सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी एग्जामिनेशन अर्थात 12वी की परीक्षा 7 मार्च से 4 अप्रैल के मध्य आयोजित करवाई थी. शैक्षिक सत्र 2017 -18 के लिए हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में 8 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इसमें 2,46,462  विद्यार्थी कक्षा 12 वीं में जबकि 3,83,499 छात्र हाईस्कूल अर्थात 10 वी की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे.

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में हरियाणा बोर्ड के 12वीं कक्षा का रिजल्ट 18 मई को दिन में  12 बजे घोषित हुआ था. इस वर्ष कक्षा 12 में कुल 64.5 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे. इसमें लड़कियों का उत्तीर्ण अंक 73.44 % तथा लड़कों का पासिंग मार्क 57.58 प्रतिशत रहा.  

ऐसे चेक करें हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

  1. बोर्ड की आधिकारिक साईट bseh.org.in पर जाएं

  2. रिजल्ट मेन्यू पर क्लिक करें.

  3. Class 12 Result 2018 पर क्लिक करें.

  4. अपना अनुक्रमांक डालें. तत्पश्चात समिट बटन पर क्लिक करें.

  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट शो हो जाएगा

 

खबरें और भी हैं...