पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई/ हैदराबाद. सबसे कम सीटें जीतने वाली पार्टी जेडीएस के अध्यक्ष कुमारस्वामी कर्नाटक के सीएम बनने जा रहे हैं। लेकिन लोगों की ज्यादा दिलचस्पी उनकी पत्नी राधिका में हैं। सोशल मीडिया से लेकर गूगल तक में उन्हें खूब सर्च किया जा रहा है। राधिका साउथ की एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं। राधिका कुमारस्वामी की दूसरी वाइफ हैं और उम्र में उनसे करीब 28 साल छोटी है। बता दें कि कुमारस्वामी 58 साल के हैं जबकि राधिका महज 31 साल की हैं। दोनों की एक बेटी शमिका कुमारस्वामी है। जब कुमारस्वामी ने पहली शादी (1986) की थी तब राधिका का जन्म हुआ था। कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर है राधिका...
- कुमारस्वामी की वाइफ राधिका कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर है।
- राधिका ने 2002 में कन्नड़ फिल्म 'लीना मेघा शमा' से डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी पहली रिलीज फिल्म 'नीनागागी' थी।
- डेब्यू के वक्त राधिका 9वीं में पढ़ती थी और उनकी उम्र मात्र 14 साल थी।
फिल्मों से ज्यादा रिलेशन को लेकर रही है चर्चा में
राधिका अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें 2000 में राधिका ने रतन कुमार नाम के शख्स से भागकर मंदिर में शादी की थी। 2002 में रतन कुमार ने राधिका के पिता देवराज के खिलाफ पुलिस में उसे अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि उसके पिता राधिका का करियर खत्म होने के डर से उसे अपने साथ ले गए। इतना ही नहीं राधिका के पिता ने भी आरोप लगाया कि रतन कुमार ने उनकी बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश की थी। इसके बाद राधिका की मां सामने आईं थी और उन्होंने भी रतन कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की। 2002 में रतन कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
खुद बताई थी कुमारस्वामी के शादी की बात
2010 में खुद राधिका ने खुलासा किया था कि उन्होंने 2006 में जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी से चोरी छिपे शादी की थी। आपको बता दें कि कुमारस्वामी ने पहली शादी 1986 में अनीता से शादी की थी। इस शादी से एक बेटा भी है जिसका नाम निखिल गौड़ा है। जब कुमारस्वामी ने पहली शादी की थी, जब राधिका का (1986) का जन्म हुआ था।
इन फिल्मों में किया राधिका ने काम
राधिका ने अपने करियर में अब तक तकरीबन 32 फिल्मों में अभिनय किया है। राधिका ने कन्नड फिल्मों के अलावा कुछ तमिल फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा अब वे फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं। राधिका ने 'प्रेमा कैदी' (2002), 'ओह ला ला' (2002), 'मणि' (2002), 'वर्णजालम' (2004), 'मसाला' (2005), 'ऑटो शंकर' (2005), 'गुड लक' (2006) सहित अन्य में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'बैरा देवी', 'राजेंद्र पोनाप्पा', 'नीमागागी' हैं, जो इसी साल रिलीज होगी।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखें राधिका की ग्लैमरस फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.