पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबीकानेर. माध्यमिक शिक्षा विभाग में पहले चरण में 301 हैडमास्टरों के स्थानांतरण किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। इन्हें 28 मई तक नव पदस्थापन स्थान पर कार्य ग्रहण करना होगा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी हैडमास्टर की तबादला सूची में 21 एचएम को इच्छा के बिना हटाकर उनकी जगह दूसरों को लगाया गया है। तीन को अगले महीने में रिक्त होने वाले पदों पर लगाया गया है। एक-दो दिन में प्रिंसिपल के तबादला भी होंगे।
44 सरकारी स्कूल अपग्रेड
- राज्य के 29 उच्च प्राथमिक और 15 माध्यमिक स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। इन स्कूलों की ग्राम पंचायतों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब 9वीं और 11वीं की पढ़ाई के लिए दूसरी स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल की ओर से जारी आदेश में 29 उच्च प्राथमिक स्कूलों को माध्यमिक और 15 माध्यमिक स्कूलों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.