पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहेल्थ डेस्क। सही तरीके से डाइट पर ध्यान ना देने या किसी बीमारी के कारण बॉडी में आयरन की मात्रा घटने लगती है। इसके कारण बॉडी में खून की कमी होने लगती है। लेकिन इस प्रॉब्लम को एक खास तरीके से दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ ड्रायफ्रूट्स शामिल करने होंगे। ये ड्राय फ्रूट्स बॉडी में आयरन की मात्रा को बढ़ाएंगे जिससे खून की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। फूड एंड न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉ. संगीता मालू का कहना है कि दिन की शुरुआत ड्राय फ्रूट्स से की जाए तो बॉडी में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। साथ ही बॉडी को पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलता है जिससे बॉडी में तेजी से खून बढ़ता है। साथ ही हार्ट डिजीज, कैंसर और ब्रेन स्ट्रोक जैसी सीरियस बीमारियों का खतरा भी टाला जा सकता है।
न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसन की स्टडी के अनुसार, रेग्युलर ड्राय फ्रूट्स खाने से हार्ट अटैक का खतरा 30 प्रतिशत और कैंसर का 11 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। इसके साथ ही बॉडी में खून की मात्रा को भी तेजी से बढ़ाया जा सकता है। ड्राय फ्रूट्स ब्रेन को हेल्दी रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इस स्टडी में यह बात भी सामने आई कि रेग्युलर ड्राय फ्रूट खाने से वजन घटाने और स्मोकिंग की तलब कम करने में मदद मिलती है।
ऊपर दिए गए वीडियो में हम बता रहे हैं किन ड्राय फ्रूट्स को खाने से बॉडी में तेजी से बढ़ेगी खून की मात्रा...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.