पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रमजान में रोजा इफ्तारी के समय खजूर खाने से मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हेल्थ डेस्क। रमजान का महीना शुरू हो चुका है। इन दिनों पूरे दिन भूखे-प्‍यासे रहने के बाद इफ्तारी के समय खजूर खा कर ही रोजा खोला जाता है। इसके पीछे साइंटिफिक रीजन भी है। फूड एंड न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉ. अमिता सिंह का कहना है कि खजूर में भरपूर मात्रा में विटामिन A, फोलिक एसिड और फाइबर होता है जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसे खाने से कई तरह की बीमारियों की आशंका घटती है और प्यास भी कम लगती है।

 

# एनर्जी लेवल बढ़ाता है खजूर

 

- रोजा रखने से एनर्जी लेवल कम होता है। ऐसे में रोजा खोलते समय खजूर खाने से बॉडी को तुरंत एनर्जी मिलती है।

- दिनभर भूखे रहने से डाइजेशन प्रॉसेस स्लो हो जाता है। ऐसे में रोजा इफ्तारी के समय खजूर खाते हैं तो इससे डाइजेशन प्रॉसेस तुरंत एक्टिव हो जाता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर कब्‍ज की प्रॉब्लम से भी बचाता है।

 

# ग्लूकोज की मात्रा करता है नॉर्मल

 

- पूरे दिन खाना ना खाने से खून में ग्लूकोज की मात्रा एबनॉर्मल रहती है। ऐसे में खजूर खाने से ग्लूकोज की मात्रा तुरंत नॉर्मल हो जाती है।

- खजूर खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इससे कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। इसमें मौजूद मैग्‍नीशियम और पोटैशियम ब्‍लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने का काम करता है।

 

ऊपर दिए गए वीडियो में हम बता रहे हैं रोजा इफ्तारी के समय खजूर खाने के 5 बड़े फायदे...

खबरें और भी हैं...