पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहेल्थ डेस्क। खुबानी या एप्रीकॉट एक बीज युक्त फल है। इसको सुखाकर ड्राई फ्रूट्स की तरह यूज किया जाता है। इस ड्राईफूट्स के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन इसके फायदे गजब के हैं। इसमें विटामिन ए, बी ,सी और विटामिन ई पाए जाते हैं। विटामिन के साथ-साथ इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस आदि भी होता है। खुबानी फाइबर का भी अच्छा सोर्स है।
खाली पेट या ब्रेकफास्ट के साथ खाएं
यह डायबिटीज में भी फायदा करता है। यह इंडिया के पहाड़ी क्षेत्रों जैसे कश्मीर, हिमाचल प्रदेश आदि में उगाया जाता है। इसके इतने सारे फायदे हैं कि अगर आप इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर लेते हैं तो आंखों की रोशनी बढ़ने से लेकर कैंसर जैसी बीमारियां तक दूर हो सकती हैं। इसके 5 पीस ही आपको खान होगा। इसे आप खाली पेट या ब्रेकफास्ट के साथ खा सकते हैं। दोनों ही कंडीशन में ये फायदा करेगा।
एक्सपर्ट क्या कहते हैं
आयुर्वेदिक डॉक्टर एवं 10 से ज्यादा आयुर्वेदिक किताबें लिख चुके डॉ अबरार मुल्तानी बताते हैं कि खुबानी कई डाइजेशन से रिलेटेड बीमारियां और बवासीर दूर करने में भी लाभकारी है। खुबानी से कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता हैं। इसको खाने से स्किन में ग्लो आता है। कील, मुंहासे, स्किन इंफेक्शन आदि खुबानी खाने से दूर हो सकते हैं। यह मार्केट में आसानी से मिल जाता है। दूसरे ड्राईफूट्स की कंपेरिजन में ये काफी सस्ता भी है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए इसके दूसरे फायदे....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.