पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहेल्थ डेस्क। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पंपकिन सूप (कद्दू का सूप) पीते हुए फोटो शेयर की है। फोटो के नीचे उन्होंने लिखा है कि उन्हें अच्छा फील नहीं हो रहा था, इसलिए उनकी फ्रेंड ने उनके कद्दू का सूप बनाकर पिलाया। ये सूप फास्ट रिकवरी में मदद करता है।
>कद्दू के सूप में पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।
>साथ ही इसमें विटामिन A, B, C और E भी पाया जाता है।
>एक कप कद्दू के सूप में 550mg पोटेशियम होता है जो कि केले से भी ज्यादा है।
>इस सूप की अच्छी बात है कि ये एकदम लो कैलोरी होता है। इसमें हेल्दी फैट और फाइबर होता है।
>जिन लोगों को कद्दू की सब्जी अच्छी नहीं लगती वे लोग भी इस सूप को पीकर सारे न्यूट्रिशन्स ले सकते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
भोपाल नेशनल हॉस्पिटल की डायटीशियन और न्यूट्रीशियन एक्सपर्ट अमिता सिंह के मुताबिक, यह सूप शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसे रोज पीना चाहिए। इसको बनाना भी बेहद अासान है। बनाने के लिए 100 ग्राम कद्दू, प्याज, लहसुन, काली मिर्च और नमक की जरूरत पड़ेगी।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए कैंसर सहित किन-किन चीजों के लिए फायदेमंद है कद्दू का सूप...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.