पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहेल्थ डेस्क। रोज सुबह खाली पेट मुठ्ठीभर अंकुरित चने खाने से डेली लाइफ की 7 प्रॉब्लम को दूर किया जा सकता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और हेल्थ से जुड़े सब्जेक्ट पर 10 से ज्यादा किताबें लिख चुके डॉ अबरार मुल्तानी के मुताबिक, देसी काला चना सेहत के नजरिए से बेहतरीन है। यह फाइबर्स, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा सोर्स है। सस्ता होने से चलते ये इजी टू अवलेबल भी है।
वैसे तो चने को कई तरह से खाया जा सकता है जैसे भूनकर, सब्जी बनाकर, कच्चा, भिगोकर और अंकुरित करके। इन सभी मे सबसे बेस्ट है इसे अंकुरित करके खाना। इसको कुछ दिन खाने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर हो सकती हैं।
# कैसे और कितना भिगोएं-
25 से 50 ग्राम चने को स्टील, चीनी या कांच के बर्तन में पानी डालकर 24 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इनमें अंकुर निकलने लगेंगे। अब सुबह उठकर इसे खाली पेट खा लें।
# अंकुरित चने खाने के 7 फायदे
1. इसमें आयरन और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो हीमोग्लोबीन लेवल को बढ़ाता है। इसे हर रोज खाने से खून की कमी और शरीर की कमजोरी दूर होती है।
2. सुस्ती और थकान से बचने और हमेशा एनर्जेटिक बने रहने के लिए आप प्रतिदिन अंकुरित चने खाएं, कुछ ही दिनों में आप फ्रेशनेस, एनर्जी और स्फूर्ति फील करने लगेंगे।
3. इससे ब्लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करता है और शरीर में ग्लूकोज की अतिरिक्त मात्रा को भी कम करने में मदद करता है। इसलिए यह डायबिटीज के पेशेंट को बहुत फायदा करता है।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए अंकुरित चने खाने के दूसरे फायदों के बारे में...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.