पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीआईटीटी पब्लिक स्कूल में हेल्थ कैंप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर. रांची

देवी दर्शन रोड गेतलातू स्थित बीआईटीटी पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। इस अवसर पर डॉ. अतिकुर रहमान मुख्य परामर्शदाता के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और उनके पैरेंट्स को स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। इस कार्यक्रम का आयोजन बीआईटी के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. रंजीत कुमार और संस्थान के चेयरपर्सन डॉ. वंदना कुमारी के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने बताया कि आज के इस दौर में छोटे बच्चे अपने खान-पान के कारण अस्वस्थ रहते हैं। अभिभावक बच्चों के प्रति अधिक स्नेह दिखाने के लिए उन्हें ऐसा भोजन (फास्ट फूड) देते हैं कि जो उनके लिए हानिकारक है। हमें इससे बचना चाहिए और बच्चों को हमेशा स्वस्थ भोजन देना चाहिए और हमें बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करना चाहिए। इस अवसर पर बीआईटीटी पब्लिक स्कूल से सुभाष कुमार, अमित कुमार, संजय ठाकुर, फरहत खान, नीना श्रीवास्तव, वृंद कुमार, चंचला देवी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...