ग्रीन एन्क्लेव में हेल्थ चेकअप कैंप लगा
जीरकपुर | ग्रीन एन्क्लेव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने वार्ड नंबर 20 के पार्क में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया। इस बारे में अशोक ओबराय ने बताया कि एसोसिएशन लोगों की भलाई के लिए इस तरह के आयोजन करती रहती है। हेल्थ कैंप में दांतों, आंखों की जांच, फिजियोथेरेपी सहित जनरल हेल्थ चेकअप किया गया और मुफ्त दवाइयां दी गई। कैंप में शुगर, बीपी, बोन मिनरल डेंसिटी, ईसीजी आदि टेस्ट भी फ्री किए गए। हेल्थ चेकअप के दौरान लोगों को बताया कि उन्हें कम फैट वाली चीजें खानी चाहिए ताकि मोटापा न बढ़े।