पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरेवाड़ी। गर्भपात के लिए इस्तेमाल होने वाली एमटीपी किट अवैध तरीके से बेचने के चलते रेवाड़ी ड्रग कंट्रोलर ने एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। केमिस्ट द्वारा पिछले ढाई साल से एमटीपी किट की बिक्री की जा रही थी।
- ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान को सूचना मिली थी कि शहर के गोपाल देव चौक स्थित श्रीराम मेडिकल हॉल पर खुलेआम एमटीपी किट की बिक्री की जा रही है।
- सोमवार को चौहान ने बोगस ग्राहक भेजकर उक्त स्टोर पर एमटीपी किट मांगी।
- स्टोर संचालक नरेश गुप्ता ने 600 रुपए लेकर मंगलवार को आने की बात कही। मंगलवार को फिर से ग्राहक पहुंचा तो स्टोर संचालक ने किट दे दी। पहले से अलर्ट ड्रग कंट्रोलर ने अपनी टीम के साथ स्टोर पर छापा मार कार्रवाई करते हुए किट बेचते हुए स्टोर संचालक को रंगे हाथ पकड़ लिया।
- उन्होंने कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.