पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोमवार को विधानपरिषद सदस्य के रूप में शपथग्रहण किया। विधानपरिषद के कार्यकारी सभापति हारुण रशीद ने उन्हें अपने कमरे में शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मौजूद थे। पांडेय के शपथ लेने के साथ ही 75 सदस्यीय विधानपरिषद की सभी सीटें भर गयी।
जदयू के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा रामेश्वर महतो और खालिद अनवर, भाजपा के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजय पासवान, राजद के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, रामचन्द्र पूर्वे और सैयद खुर्शीद मोहम्मद मोहसिन, कांग्रेस के प्रेमचन्द्र मिश्रा और हम के संतोष सुमन 6 मई को ही शपथ ले चुके हैं। पिछले 19 अप्रैल को सारे 11 दलीय उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे। इनमें 10 सदस्यों ने 6 मई को ही शपथ ले लिया था। मंगल बंगलोर में होने के कारण शपथ नहीं ले सके थे। शपथग्रहण समारोह में सूरजनंदन कुशवाहा, संजय गांधी, नीरज कुमार, शिवप्रसन्न यादव, संजय प्रसाद, राजन कुमार सिंह उपस्थित थे।
अब विप में दलों की स्थिति-
जदयू- 32
भाजपा- 22
राजद- 09
कांग्रेस-03
भाकपा- 02
लोजपा-02
रालोसपा-01
हम-01
निर्दलीय-03
गठबंधन की स्थिति:
एनडीए- 57, महागठबंधन- 13, भाकपा- 02, निर्दलीय-03
फोटो- शेखर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.