पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. मई महीने में भीषण गर्मी की मार से पूरा महाराष्ट्र तपने लगा है। इस बीच सोमवार को कर्नाटक बॉर्डर पर स्थित बेलगांव में एक पेट्रोल पंप पर अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है की यह आग गर्मी की वजह से लगी है। वक्त रहते कर्मचारियों ने तेजी दिखाते हुए आग को बुझा दिया और एक बड़ा हादसा टल गया।
भीषण गर्मी से हुआ हादसा
- आग की इस घटना के बाद कुछ देर के लिए पेट्रोल पंप पर अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने भी मौके पर पहुंच कूलिंग का काम पूरा किया।
- जानकारों का मानना है कि बेलगांव में कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। जिस कारण यह आग लगी है।
- पेट्रोल पंप पर लगी आग कैमरे में भी कैद हुई है। इसमें आग के बाद कर्मचारी इसे बुझाते हुए नजर आ रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.