पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Heat Wave Affect Routine Life Of Gujarat, Registered A More Then 44 Degree Temperature

पूरे गुजरात में भीषण गर्मी का दौर जारी, लोग हैरान-परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद। राज्य में भीषण गर्मी का दौर जारी है। लोग अब हैरान-परेशान होने लगे हैं। राज्य के अधिकांश इलाके भीषण गर्मी से तप रहे हैं। कई स्थानों पर पारा ने 44 डिग्री के अंक को छू लिया है। रास्ते सूनसान होने लगे हैं। कहां कितनी गर्मी…

 

अहमदावादः 44.3 डिग्री

गांधीनगरः 43 डिग्री

सुरेन्द्र नगरः 44.3 डिग्री

राजकोटः 44 डिग्री

ईडरः 43 डिग्री

वडोदराः 41 डिग्री

डीसाः 42 डिग्री

सूरतः 36 डिग्री

अमरेलीः 44.7 डिग्री

भावनगरः 41 डिग्री

भुजः 41.4 डिग्री

वल्लभ विद्यानगरः 43.5 डिग्री

 

गरमी से बचने के उपाय

-गर्म हवा चलती हो, तो बाहर नहीं निकलना।

-खुले शरीर और खुले पैर घर से बाहर न निकलना।

-यदि बाहर निकलना हो, तो सर पर टोपी अवश्य पहन लें।

-हमेशा सूती कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें।

-सिंथेटिक, नायलोन या फिर पॉलिस्टर के कपड़े न पहनें।

-लम्बे समय पर भूखे न रहें।

-गर्मी में आंखों का विशेष ध्यान रखें, बाहर निकलने पर चश्मा अवश्य पहनें।

 

लू लगने पर क्या करें

-आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोएं।

-गर्मी में अधिक पसीना आ रहा हो, तो तुरंत ठंडा पानी न पीएं, सादा पानी भी धीरे-धीरे पीएं।

-घर को गर्मी से बचाने के लिए परदे लगाएं और कूलर का उपयोग करें।

-यदि आपको लू लग गई हो, तो प्याज को पीसकर उसका लेप तलवे पर लगाएं।

 
खबरें और भी हैं...