पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारी बारिश और ओलों के कहर से फसलों काे पहुंचा भारी नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेतो में गिरे ओलो को दिखाते हुए किसान।

कुराली| क्षेत्र में पिछली रात हुई भारी बारिश और ओलो ने क्षेत्र के कई दर्जन गांवों में लहरा रही फसलों को तहस-नहस कर दिया। इसी दौरान ब्लॉक माजरी के लगभग एक दर्जन गांवों में सौ फीसदी फसलों का नुकसान हो गया है। कुदरत की मार झेल रहे किसानों की सार लेने के लिए अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने आज हलके के गांवों का दौरा किया। पिछले दो दिनों से मौसम में आई खराबी दौरान ही वीरवार की रात और आज सुबह जहां क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में ओले पड़े। वही ब्लॉक माजरी के गांवों मुंधों संगतीया, मुंधो भाग सिंह, मुंधो मस्ताना, अकालगढ़, सलेमपुर, बरसालपुर, नंघल सिंघा सहित एक दर्जन गांवों में खड़ी फसलों का भारी नुकसान हुआ। किसानों ने बताया कि रात 12 बजे से 2 बजे तक रूक-रूक कर ओले पड़ते रहे। जिसकी वजह से गेंहूं की बल्लियां खत्म कर दी है जबकि गेंहूं की नाड को बीच में से तोड़ दिया है। ओलाे से प्रभावित लगभग दर्जन गांवों के वृक्षों के पत्ते झाड़ दिए है जबकि आमों के वृक्षों पर आम लगने की उम्मीदें खत्म हो गई है। इसी दौरान ओलाे के कारण प्रभावित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

कृषि विभाग की टीम ने ब्लॉक कृषि अफसर गुरबचन सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक माजरी के ओलाे से बुरी तरह से प्रभावित गांवों का दौरा किया और फसलों के नुकसान का जायजा लिया। इसी दौरान पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग, हलका विधायक कंवर संधू और अकाली दल के हलका इंचार्ज रणजीत सिंह गिल,आप नेता नरेन्द्र सिंह शेरगिल,एसजीपीसी मेंबर जत्थेदार अजमेर सिंह खेडा और चरणजीत सिंह चन्ना कालेवाल ने भी ओलाे से प्रभावित गांवों का दौरा किया। नेताओं ने ओलाे के कारण हुए नुकसान के लिए पीडित किसानों के साथ सहानुभूति प्रगट करते हुए सरकार से अधिकतर प्रभावित हुए गांवों की विशेष गिरदावरी करवा कर किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजे की मांग की है। जगमोहन सिंह कंग और विधायक कंवर संधू ने कहा कि इस संबंधी डीसी मोहाली और एसडीएम खरड के मामला ध्यान में ला दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्धारा माल विभाग से इस नुकसान की रिर्पोट मांग ली गई है।
खबरें और भी हैं...