पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिहार में तेज धूप, तापमान बढ़ने के आसार

बिहार में तेज धूप, तापमान बढ़ने के आसार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहार में तेज धूप, तापमान बढ़ने के आसार

पटना, 17 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, \"\"अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के आसार हैं। इस दौरान गर्म हवाएं भी चलेंगी।\"\"
बिहार के भागलपुर का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 25.6 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...