बिहार में तेज धूप, पारा चढ़ा
बिहार में तेज धूप, पारा चढ़ा
पटना, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकली है, जिससे तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के करीब सभी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा तथा तेज धूप निकलेगी और गर्म हवा चलेगी। इस दौरान तापमान में भी वृद्घि दर्ज की जाएगी।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के अन्य शहरों में भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 22.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का सोमवार का अधिकतम पारा 40.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
--आईएएनएस