- Hindi News
- National
- Ranchi News Hec Workers Get Excited Over Holiday Advance Holiday Service
फेस्टिवल एडवांस मिलने से एचईसी कामगारों में उत्साह, छुट्टी में दी सेवा
रांची | एचईसी में कार्य अपने प्रगति पर है। गौरतलब है कि 26 फरवरी से दो मार्च तक एचईसी में चल रही हड़ताल एचईसी प्रबंधन के प्रयासों से खत्म होने के बाद कामगार कंपनी के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जोर-शोर से लगे हैं। विगत दिनों प्रबंधन द्वारा कामगारों को दो माह का वेतन और 3000 फेस्टिवल एडवांस देने से उत्साहित कामगारों में अत्यंत ऊर्जा व उत्साह है। इस कारण कामगारों ने होली के दिन भी अपने कार्य को पूरा किया और रविवार के दिन भी लक्ष्य प्राप्ति में लगे रहे।