पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

याेनाे ऐप डाउनलोड में हुई परेशानी मांगी मदद, लगा ~66 हजार का चूना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिल व्यू नर्सिंग होम के पास रोड नं-1 में रहने वाले विनोद कुमार से साइबर अपराधियों ने 5 बार में 66 हजार रुपए की ठगी की है। विनोद ने गुरुवार को अज्ञात अपराधियों के खिलाफ बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। विनोद ने बताया है कि 24 फरवरी की शाम को एसबीआई के ऑनलाइन एेप एसबीआई योनो डाउनलोड करने में उन्हें परेशानी हुई। मदद के लिए उन्होंने गुगल पर मौजूद एसबीआई के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया, लेकिन किसी से बात नहीं हुई। कुछ देर बाद दूसरे नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कस्टमर केयर का आदमी बताकर योनो एेप के यूजरनेम व पासवर्ड मांग कर ठगी कर ली।

महिला-बच्चों से जुड़े साइबर क्राइम रोकने के लिए बनेगा वर्क स्टेशन

रांची | झारखंड में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए झारखंड पुलिस अलग से वर्क स्टेशन बना रहा है। साइबर क्राइम प्रिवेंशन अगेंस्ट वीमेन एंड चिल्ड्रन (सीसीपीडब्ल्यूसी) के वर्क स्टेशन में हार्डवेयर इंस्टालेशन व साफ्टवेयर मेनटनेंस के लिए झारखंड पुलिस ने टेंडर जारी कर दिया है। इस वर्क स्टेशन के बनने से महिलाओं व बच्चों से जुड़े साइबर अपराध की जांच बेहतर तरीके से हो पाएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को भी अलग से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

झारखंड पुलिस ने निकाला टेंडर
खबरें और भी हैं...