- Hindi News
- National
- Ranchi News Hemant Said On The Political Situation In Madhya Pradesh Bjp Will See Some Other Scene In Jharkhand
मध्यप्रदेश के राजनीतिक हालात पर हेमंत बोले... झारखंड में भाजपा को कुछ और ही दृश्य दिखेगा
रांची | मध्यप्रदेश की राजनीतिक घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि यह पहला उदाहरण नहीं है। कई उदाहरण इस देश को देखने को मिले हैं, जिसकी मुख्य भूमिका में भाजपा ही रोल अदा करती रही है। जो पार्टी शुचिता की बात करती है, वही इस तरह की चीजों को अागे बढ़ाती है। इस सवाल पर कि भाजपा मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र होते हुए झारखंड में भी सरकार गिराने की कोशिश करेगी। सोशल मीडिया पर इस तरह की चीजें अा रही हैं। हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में अाने तो दीजिए, यहां उन्हें कुछ और दृश्य देखने को मिलेगा।