पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब यहां भी हुई उन्नाव और कठुआ जैसी दरिंदगी, दो बच्चों के बाप ने 14 साल की स्टूडेंट से किया दुष्कर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनोहरपुर(जनशेदपुर). उन्नाव व कठुआ जैसी शर्मनाक घटना शनिवार को मनोहरपुर शहरी क्षेत्र में भी हुई। यहां अवस्थित रेल क्वार्टर 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म का आरोपी दो बच्चों का बाप है। मुख्य आरोपी पर पंजाबीसाई के श्याम बिहारी साहू पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं, रेलकर्मी शिवनाथ नायक समेत अन्य 2 पर भी पीड़िता के बयान पर केस दर्ज हुआ है। इन पर आरोपी को सहयोग करने का आरोप है।

पुलिस पीड़िता को मेडिकल चेकअप व धारा 164 के तहत बयान दर्ज करने के लिए चाईबासा भेजने की तैयारी में है। ये था मामला...

 

- जानकारी के अनुसार नाबालिग घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी तभी रेल क्वार्टर की दीवार के पीछे छिपे श्याम बिहारी साहू ने छात्रा का मुंह बंद कर क्वार्टर ले गया।

- उसने किसी को फोन कर बुलाया और ताला बंद करने को कहा। छात्रा की मां व बड़े पिता को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे।

- उन्हें क्वार्टर में ताला लगा मिला था। दुष्कर्म के बाद आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गया।

- बता दें कि क्वार्टर रेलवे पोर्टर शिवनाथ नायक का है। रेल सूत्रों के अनुसार शिवनाथ अभी छुट्टी पर हैं।

 

दरिंदों को सख्त से सख्त सजा दिलाएगी पुलिस

 

- मनोहरपुर डीएसपी राम मनोहर शर्मा ने कहा, पुलिस की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी। संभावित स्थानों पर छापेमारी जारी रही है।

- पड़ताल में आरोपी पिता ने पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। मामले में आरोपियों के खिलाफ 376 (डी) भादवि व 4/6 पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज हो चुका है।

- इन धाराओं में आरोपी को 20 साल तक की सजा संभव है। पुलिस आरोपियों पर कोई रहम नहीं करेगी। उन्हें कानून के मुताबिक सख्त से सख्त दिलाई जाएगी।

 

इधर, गुमला और पाकुड़ में भी हैवानियत का खेल

 

गुमला

 

जारी प्रखंड में 19 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ। वह एक महिला व वृद्धा के साथ जंगल में लकड़ी चुनने गई थी। पीड़िता के मुताबिक रुद्रपुर के बादल सिंह व विनय सिंह ने धमकाया। फिर एक रास्ता बताने को कहा। कुछ दूर जाने पर बंदूक दिखा दोनों को जंगल में ले गए और हाथ-पैर बांध दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलते ही ग्राम सभा हुई। आरोपियों को तलाशा। नहीं मिलने पर केस दर्ज किया गया।

 

पाकुड़

 

महेशपुर क्षेत्र में भी शुक्रवार को चाकू दिखा नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साहेब शेख को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने बताया, शुक्रवार शाम वह सामान खरीदने जा रही थी। तभी साहेब शेख ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह ले जा दुष्कर्म किया। वहीं, आरोपी के परिजनों के मुताबिक पीड़िता और साहेब शेख के बीच शादी की बात चल रही थी। शेख ने मना 
किया तो झूठा आरोप लगा रही है।

 

खबरें और भी हैं...