- Hindi News
- National
- Mohali News Heroin Was Found From The Youth Of The Call Center Now In Jail
कॉल सेंटर के युवकों से मिली थी हेरोइन, अब गए जेल में
फेज-1 थाना पुलिस की ओर से गत दिवस नाके के दौरान दो युवकों को हिरासत में लिया गया था। इनके पास से तलाशी के दौरान 35 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। पुलिस स्टेशन फेज-1 की ओर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
आरोपियों की पहचान गुरदासपुर निवासी साहिल तथा नवजीत सिंह निवासी ऊना के रूप में हुई थी। दोनों आरोपियों को सोमवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को कोर्ट के आदेशों पर ज्यूडीशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
एसएचओ फेज-1 मनफूल सिंह ने बताया कि होली के त्योहार को लेकर पुलिस टीम की ओर से नाकेबंदी की गई थी और चैकिंग की जा रही थी। चंडीगढ़ की तरफ से ऑल्टो कार में सवार होकर दोनों युवक आ रहे थे। उनकी चेकिंग के लिए उन्हें रोका गया, लेकिन पुलिस टीम को देखकर दोनों के रंग उड़ गए। पुलिस पार्टी को उनपर शक हुआ था और बाद में तलाशी के दौरान दोनों से 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।