पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तालाब के नीचे 107 साल से छिपा था ये राज, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमेरिका की लेक सुपीरियर की गहराइयों में एक ऐसी चीज मिली जिसे देखकर लोग हैरान हैं। अक्सर ठंड में जम जाने वाले इस तालाब के270 फीट नीचे  107 साल पुराना जहाज मिला है। चौंकाने वाली बात ये थी कि इतने सालों बाद भी ये वैसे ही हाल में था जैसा हुआ करता था। फोटोग्राफर्स की टीम ने गोता लगाकर इसकी हैरान कर देने वाले फोटोज कैप्चर किए हैं। 1911 में डूबा था जहाज...

 

- 200 फीट लंबा ये जहाज स्कॉटलैंड में बना था। 35 साल की फोटोग्राफर बैकी ने गोताखोरों की मदद से ये खतरनाक डाइव लगाई। बैकी ने कहा, उस जहाज को देखते ही लगा मानो हम पुराने दौर में आ गए थे। अंदर से वो बेहद डरावना था। मैंने कभी भी कोई ऐसा डूबा जहाज नहीं देखा, जो इतनी सही हाल में हो। उसे देखकर लगा कि मैं सपना देख रही हूं। इसे देखना और इसके फोटोज कैप्चर करना अपने आप में अनोखा अनुभव है।

 

हर चीज थी जगह पर

- फोटोग्राफर्स और डाइवर्स की टीम ने बताया कि शिप के अंदर की चीजें बिलकुल व्यवस्थित थीं। पियानो अपनी जगह था, कुर्सीयां भी अपनी जगह थीं। बैकी ने आगे कहा, ऐसा लग रहा था कि मानो यहां कोई रहता हो।

 

जान पर खेलकर की फोटोग्राफी

- बैकी ने बताया कि उन्होंने जान हथेली पर रखकर ये इस शिप के फोटोज लिए। 270 फीट की गहराई पर उनके पास फोटो लेने के लिए 25 मिनट की ऑक्सीजन थी। वहीं सतह तक लौटने में उन्हें 75 मिनट लगे। उनके पास कुल 100 मिनट की ऑक्सीजन थी। 

 

आगे की स्लाइड्स में देखें, इस शिप के कुछ और फोटोज...