पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शादीशुदा क्लासटीचर ने अपने ही स्टूडेंट से बनाया संबंध, पहले नौकरी से निकाली गई फिर पुलिस ने किया अरेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंटरनेशनल डेस्क. फ्लोरिडा में एक टीचर पर अपने स्टूडेंट के साथ रिलेशन बनाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक 33 साल की सुजान ओवेन्स ने स्कूल कैंपस में ही एक नाबालिग स्टूडेंट से रिलेशन बनाया। जब इसका पता स्कूल प्रशासन को लगा तो टीचर को नौकरी से निकाल दिया गया। पुलिस के पास भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके बाद टीचर को अरेस्ट कर लिया गया है।

आरोपी टीचर एक बच्चे की मां है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 33 साल की सुजान ओवेन्स फ्लोरिडा के क्रिश्चियन हाई स्कूल में पढ़ाती थी। उसकी शादी हो चुकी है। एक बच्चा भी है।

 

नाबालिग स्टूडेंट को करती थी मैसेज

जांच में सामने आया कि आरोपी टीचर सुजान ने नाबालिग स्टूडेंट को मैसेज किया था। इसके बाद उससे स्कूल कैंपस में ही संबंध बनाया। मामले का खुलासा होने पर टीचर को अरेस्ट कर लिया गया। प्रिंसिपल ने स्कूल में हुई घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि नाबालिग के साथ जो हुआ उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी को इसकी सजा मिलेगी।
  

टीचर को मिलने वाला था अवॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी टीचर ओवेन्स को गोल्डन हेलो टीचर अवॉर्ड मिलने वाला था। ये अवॉर्ड क्लास में अच्छा परफॉर्म करने वाले टीचर को दिया जाता है। लेकिन ओवेन्स लगे आरोप के बाद नौकरी से निकाल दिया गया। 

 

जेल से छूटने पर ऐसी होगी जिंदगी
ओवेन्स जेल से छूटती भी है तो कानून के मुताबिक उसे कुछ दिनों तक एक जीपीएस मॉनिटर पहनना होगा और नाबालिगों से दूर रहना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओवेन्स सिर्फ अपने बच्चे और हसबैंड के कॉनटेक्ट में रह सकती है। उसे स्कूल के किसी टीचर या बच्चे से मिलने की परमीशन नहीं होगी।