पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाईवे का ट्रैफिक एयरपोर्ट रोड पर डायवर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दस दिन बाद भी अभी तक कंपनी द्वारा उक्त क्षेत्र में कोई भी काम शुरू नहीं

मोहाली/खरड़| मोहाली- खरड़ फ्लाईओवर प्रोजेक्ट एक साल तीन महीने से अधिक समय लेट हो जाने के बावजूद पुल बनाने वाली कंपनी अपने कार्यों में तेजी नहीं ला पा रही है जिस कारण आए दिन इस हाइवे से गुजरने वाले ट्रैफिक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस प्रोजेक्ट के तहत न्यू सन्नी एंकलेव स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने एलएंडटी कंपनी द्वारा रास्ता बंद कर बैरिकेडिंग कर दी गई है। जहां पर हाइवे के दोनों ओर सर्विस रोड बनाए जाने का काम अभी पूरा होना बाकी है जिन कार्यों में अभी समय लग सकता है इसके बावजूद अप्रोच रोड बनाने के लिए इस रास्ते को करीब 10 दिन पूर्व ही बंद कर दिया गया है। हालांकि कंपनी द्वारा इस रास्ते से करीब 100 मीटर आगे एयरपोर्ट रोड से सन्नी एंकलेव को जाने वाले रास्ते के अंडर ब्रिज के नीचे से रास्ता खोलकर डायवर्शन दे दी गई है लेकिन उक्त मंदिर के सामने से आने जाने वाले लोगों को अब लंबर यू टर्न लेना पड़ रहा है जिस कारण रोजाना सुबह व शाम के सामने जाम जैसी स्थित बन रही है।

इस रोड के रास्ते का बंद करने के दस दिन बाद भी अभी तक कंपनी द्वारा उक्त क्षेत्र में कोई भी काम शुरू नहीं किया गया है। बता दें कि उक्त मंदिर के पास ही शॉपिंग कंप्लैक्स है वही रोड के दूसरी ओर मॉल स्थित है जहां पर आने जाने वाले लोगों की भीड़ सुबह व शाम होती
है। सुबह 8:30 बजे व शाम 5 बजे के बाद इस स्थान पर जाम लगता है ।

एयरपोर्ट रोड के मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है जो सुबह व शाम ट्रैफिक पर नियंत्रण पाने के लिए जद्दोजहद करती है परंतु फिर भी चंडीगढ़ की ओर से आने व जाने वाले ट्रैफिक का फ्लो इतना अधिक रहता है कि इस पर नियंत्रण पाना मुश्किल होता है। शाम के समय वी आर पंजाब मॉल की पार्किंग से निकलने वाले सारे वाहन इस नए बने डायवर्शन से यू टर्न लेते है जो भी जाम का मुख्य कारण बन रहे है।
खबरें और भी हैं...