- Hindi News
- National
- Khalari News Hiltation Transmission Wire Collapsed In Four Places In Khalari
खलारी में चार जगहों में टूटकर गिरा हाइटेंशन ट्रांसमीशन तार
खलारी केडी मुख्य बाजार में दो जगह अपराहन तीन बजे 11 हजार वोल्ट के ट्रांसमिशन तार टूटकर गिर गया। तेज स्पार्क के साथ तार टूटकर गिरने से केडी बाजार के दुकानदारों सहित खरीददारी करने आये लोगों के बीच कुछ समय के लिये अफरातफरी मच गया। दुकानदारों ने बताया कि इस दुर्घटना में लोग बाल-बाल बच गये। तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस संबंध में विद्युत विभाग के स्थानीय कर्मचारी शहनवाज पप्पू ने बताया कि इस घटना में चार जगहों में 11 हजार वोल्ट के तार टूटकर गिर गये। उसने बताया कि केडी मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल फैशन मॉल के समीप, पुष्पांजलि सिनेमा हॉल व बड़कीटांड़ में तीन जगहों पर तार टूटने की जानकारी मिली है। जांच करने पर पता चला कि तीन जगहों में डिस्क इंसुलेटर, दो जगहों पर पीन इंसुलेटर पंचर हो गया है। उन्होंने बताया कि आपस में तार सम्पर्क में आ गया, जिससे हैवी जर्क होकर तार टुट गया। समाचार लिखे जाने तक मरम्मती कार्य युद्ध पर जारी है। लोगों का कहना है कि लोड शेडिंग से बिजली नहीं मिल रही है और वहीं विभागीय लापरवाही से तार टूटकर गिर रही है।