पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Himesh Reshammiya Enjoying Honeymoon With Second Wife Sonia Kapoor In Dubai

दुबई में दूसरी पत्नी के हनीमून एन्जॉय कर रहे हिमेश रेशमिया, शेयर कीं रोमांटिक Photos

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. मुंबई. म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया इन दिनों दुबई में पत्नी सोनिया कपूर के साथ हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर सोनिया के साथ फोटो शेयर की हैं, जिसमें दोनों कभी रोमांटिक पोज तो कभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बता दें, हिमेश ने 11 मई को अपने मुंबई स्थित घर में ही प्राइवेट तरीके से सोनिया दूसरी शादी की। जिसमें बहुत ही खास लोगों के बुलाया गया। कौन हैं सोनिया...

 

 

- सोनिया कपूर टीवी एक्ट्रेस हैं। वो अबतक 'किटी पार्टी', 'आ गले लग जा', 'पिया का घर', 'कभी कभी', 'कुसुम', 'सती', 'रिमिक्स', 'एस बॉस', 'कैसा ये प्यार है' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।
- उन्होंने 'किट्टी पार्टी' सीरियल में रुकसाना का किरदार निभाया था, जिसके दमदार कैरेक्‍टर को लोग आज भी याद करते हैं। 
- सोनिया ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में एक finance company में secretary के तौर पर की। टीवी पर इनका पहला सीरियल 'औरत' था। 
- साथ ही 'पिया का घर' और 'सत्‍ता' सीरियल के लिए भी इनकी तारीफ हुई है। हालांकि लंबे टाइम से सोनिया को कोई टीवी सीरियल ऑफर नहीं हुआ है।
- हिमेश और सोनिया के अफेयर ने 2006 में मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। बता दें, दोनों शादी से पहले करीब 10 सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे।


22 साल हुआ था पहला तलाक

- हिमेश ने 1994 में कोमल से पहली शादी की थी। 2005 से ये कपल अलग रहने लगा था। जिसके कारण हिमेश का टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया जाता है। 
- बाद में आपसी सहमति से इस कपल ने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में दिसंबर 2016 में डायवोर्स की अर्जी दी और जून 2017 यानी 22 साल बाद इनका तलाक हो गया। 
- दोनों का एक बेटा स्वयं है। हिमेश और कोमल बच्चे के को-पेरेंट्स हैं। 
- बता दें, तलाक के बाद कोमल उसी बिल्डिंग में रह रही हैं, जिसमें हिमेश रहते हैं।

 

 

 

आगे की स्लाइड्स में देखें हिमेश रेशमिया और सोनिया की PHOTOS...

 

खबरें और भी हैं...