पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अक्षरा उर्फ हिना खान ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है। जिसमें हिना ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर एंड हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं। हिना ने अपने इस ग्लैमरस लुक के साथ एक ड्रिंक का ग्लास भी लिया हुआ है। जहां उनके इस लुक को फैंस पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स बोले- डायन...
- हिना को उनके इस लुक को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनके इस लुक को देखकर काली कौवी बुला रहे हैं।
- वहीं कुछ ने तो हिना तो डायन, चुडैल जैसा भी कह दिया है। हालांकि हिना ने ट्रोलर्स को कोई जवाब न देकर इग्नोर करना ही जरूरी समझा है।
- बता दें, हिना ने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 8 साल काम किया है। हालांकि अब वो शो का हिस्सा नहीं हैं।
जिम फ्रीक हैं हिना
- हिना टीवी डेब्यू के दौरान से अब तक अपना काफी मेकओवर कर चुकी हैं। उन्होंने इसके लिए जिम में काफी पसीना बहाया है जिसके वीडियोज भी वे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।
- इसी का नतीजा है कि हिना अपने न्यू फोटोशूट में पहले से फिट और स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं। खबरों की मानें तो हिना जल्द टीवी पर कमबैक कर सकती हैं यही वजह है कि वो इनदिनों अपने मेकओवर पर ध्यान दे रही हैं।
ब्वॉयफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में रहती हैं हिना
- अक्षरा उर्फ हिना खान पिछले कई सालों से शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर रॉकी जायसवाल को डेट कर रही हैं।
- लंबे अफेयर के बाद अब यह कपल अपने रिश्ते को नए मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार हैं। खबरों की मानें तो हिना जो कि मीडिया में लो प्रोफाइल रखने के लिए जानी जाती है।
आगे की स्लाइड्स में देखें हिना की न्यू PHOTOS और पढ़ें इस फोटो पर आए कमेंट्स...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.