- Hindi News
- National
- Ranchi News Hindi Cannot Be Imagined Without Urdu And Incomplete Without Urdu Hindi
उर्दू के बिना हिंदी की कल्पना नहीं की जा सकती और उर्दू हिंदी के बिना अधूरी
सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए अंतर स्कूल योग प्रतियोगिता
स्पोर्ट्स रिपोर्टर|पेंशनर कल्याण समाज अौर योगा फिजिक एसोसिएशन आॅफ झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में साकची में गुरुवार को सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए अंतर स्कूल योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 64 बच्चों ने अलग अलग तरह के आसन किए। यह कार्यक्रम साकची स्थित पेंशनर कल्याण समाज के कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बच्चों में योग के प्रति जागरुकता पैदा करना है। आठ सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया।
सिटी रिपोर्टर . रांची
उर्दू के बिना हिंदी की कल्पना नहीं की जा सकती। वैसा ही उर्दू हिंदी के बिना अधूरी है। दोनों का जन्म ही हिंदुस्तान में हुआ है। अलग-अलग दिखने के बावजूद दोनों की जमीन एक ही है और दोनों एक-दूसरे की पूरक हैं। उर्दू गंगा-जमनी तहजीब की प्रतीक रही है। ये बातें 15 मार्च को रांची में होने जा रहे ऑल इंडिया उर्दू कन्वेंशन को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूफी-शायर गुफरान अशरफी ने कही। उन्होंने बताया कि जनवादी लेखक संघ की ओर से संभवत: यह अकेला और अनूठा कार्यक्रम होगा। जिसमें उर्दू के अलावा हिंदी के देशभर से जुटे नामचीन लेखक-कवि शिरकत करेंगे। इनमें हिंदी के प्राध्यापक रहे दिल्ली के जानकी प्रसाद शर्मा भी हैं। जिनकी उर्दू साहित्य की परंपरा, उर्दू शायरी के बाबा आदम वली दकनी और उर्दू अदब के सरोकार आदि पुस्तकें गंभीरता पूर्वक पढ़ी जाती हैं। कन्वेंशन के संयोजक एमजेड खान ने बताया कि राजभाषा हिंदी के बाद उर्दू झारखंड की दूसरी आधिकारिक भाषा है। आयोजन का मुख्य मकसद हिंदी और उर्दू के आपसी सांस्कृतिक, सामाजिक और साहित्यिक रिश्तों को उजागर करना और नई नस्ल को इसके बारे में बताना है। कन्वेंशन एक्सआईएसस में रविवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। दिनभर पांच सत्र अलग-अलग विषय पर केंद्रित रहेंगे। मौके पर डॉ. शीन अख्तर, विनोद कुमार, रेणु प्रकाश, शालिनी साबू, अपराजिता, बीना श्रीवास्तव, अब्दुल खालिक और मेहुल मृगेंद्र आदि भी मौजूद थंे।
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी शुक्रवार को 18 वर्ष के नीचे के बच्चों की टीम जीविका के बच्चों के साथ बाउची खेलेंगे। यह जानकारी जीविका के संस्थापक अवतार सिंह ने दी। उन्होंने बकाया कि स्पेशल बच्चों को मोटिवेशन के दौर पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रोग्राम जॉगर्स पार्क सोनारी में होगा। इससे स्पेशल खिलाड़ियों का डेवलपमेंट होता है। इसीलिए बाउची खेल के माध्यम से उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित किया जाएगा।