पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दीपक प्रकाश से भी धनी हैं उनकी पत्नी शिवानी प्रकाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीपक की कुल संपत्ति 1.17 करोड़, शिवानी के पास 6.05 करोड़

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दीपक प्रकाश से धनी उनकी प|ी शिवानी प्रकाश हैं। दीपक प्रकाश के पास कुल संपत्ति 1 करोड़ 17 लाख 29 हजार 267 रुपए की है, जबकि शिवानी प्रकाश की कुल संपत्ति 6 करोड़ 5 लाख 59 हजार 490 रुपए की है। हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली के रूप में इनके पास 1 करोड़ 75 लाख की कुल संपत्ति है। राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार दीपक प्रकाश के पास चल संपत्ति के रूप में 52 लाख 29 हजार 267 रुपए हैं। शिवानी प्रकाश के पास यह संपत्ति 49 लाख 55 हजार 949 रुपए की है। अचल संपत्ति के रूप में दीपक प्रकाश के पास 65 लाख और शिवानी प्रकाश के पास 1.10 करोड़ की संपत्ति है। दीपक प्रकाश के पास कैश के रूप में 2 लाख 23 हजार 459 रुपए हैं।

इधर, शहजादा अनवर के पास कुल 16,34,500 रु. मूल्य की अचल संपत्ति : कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी शहजादा अनवर ने जाे शपथ पत्र दिया है, उसके अनुसार उनके पास स्वयं की 2,01,321 रुपए की चल संपत्ति है। जबकि उनकी प|ी के पास 3,57,500 रुपए की चल संपत्ति है। उनके स्वयं के पास 50 हजार, जबकि प|ी के पास दस हजार रुपए नकद हैं। इनके पास बाजार मूल्य के अनुसार कुल छह लाख की कृषि याेग्य भूमि है। वैसे कुल अचल संपत्ति करीब 16,34,500 रुपए मूल्य की है।

उम्मीदवारों की संपत्ति का ब्योरा

खबरें और भी हैं...